एन आई एन
पिथौरागढ़। बेरीनाग तहसील के दडमेत कमनिया गांव से लापता हुई महिला सुनीता देवी की मौत का राज पुलिस ने खोल दिया है ।महिला अक्टूबर माह में लापता हुई थी। 16 अक्टूबर को यह मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित हुआ। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर टीम ने जांच की। जांच में पता चला कि बागेश्वर के किसमिला गांव निवासी विजय प्रसाद, सुनीता देवी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।
इससे विजय प्रसाद के घर वाले नाराज थे। परिजनों ने षड्यंत्र कर सुनीता देवी का रामगंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में विजय प्रसाद, रमेश राम, हरीश राम, बलवंत राम को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर रामगंगा नदी से महिला का बैग फोटो, एक स्वेटर और दुपट्टा बरामद किया है। महिला का शव अभी नहीं मिल सका है।