एन आई एन 
6 दिसंबर बाबरी मस्जिद विध्वंस दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को पुलिस, एसडीआरएफ ने उप जिला अधिकारी सदर मनजीत सिंह के नेतृत्व में नगर में फ्लैग मार्च किया। कोतवाली से शुरू हुआ फ्लैग मार्च में नजर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट स्थित क्लाक टावर तक गया। एसडीएम मनजीत सिंह ने कहा कि इंटेलिजेंस इनपुट को देखते हुए फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। उन्होंने नगर में रहने वाले सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फ्लैग मार्च में पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत, कोतवाल ललित मोहन जोशी, एसओ जाजरदेवल मनोज पांडे, एसआई एच एस डांगी, उपनिरीक्षक कमलेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp