एन आई एन 
पिथौरागढ़ में कनार मेले से वापस लौट रहे एक युवक की पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई | गटकूना गांव निवासी दीपक सिंह परिहार 27 वर्ष पुत्र बहादुर सिंह परिहार मंदिर में पूजा करने के बाद अपने स्वजनो के साथ वापस लौट रहा था। तेजम के निकट गट खोलटा नाले के पास अचानक पहाड़ की तरफ से एक बोल्डर सीधे दीपक सिंह के सिर पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई| स्वजनो द्वारा इसकी सूचना बलुवाकोट थाने को दी गई| 
पैयापौड़ी से ग्रामीण मौके को रवाना हुए | गुरूवार रात्रि शव को 25 किलोमीटर पैदल चलकर धारचूला पहुंचाया गया | मृतक युवक घर का इकलौता चिराग था| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp