एन आई एन 
पिथौरागढ़। जिला पत्रकार स्थाई समिति की बैठक आज जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला सूचना अधिकारी संतोष चंद ने बताया कि वर्तमान में पत्रकार उत्पीड़न का कोई मामला सामने नहीं आया है। पत्रकारों ने भालू और बंदरों की बढ़ती गतिविधि, ओवर स्पीड बाइकर्स और युवाओं में बढ़ते नशे की लत जैसे कई मुद्दे उठाए और जरूरी सुझाव दिए। बैठक में जिले के विकासात्मक मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, पत्रकार नंदन सिंह कोश्यारी, पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजयवर्धन उप्रेती, जुगल किशोर पांडे, कुंडल चौहान उपस्थित रहे।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp