पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस में आम जनता की समस्या सुनी गई। कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना है।