एन आई एन
पिथौरागढ़। जिले में तीन अलग-अलग स्थान पर हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने नेपाल के अशोक पुन और खेमराज पुन को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि ऐंचोली में देवकीनंदन भट्ट की हार्डवेयर की दुकान से चोरों ने एक टैबलेट और नगदी चुरा ली थी, उसी दिन सिल्थाम शराब भट्टी से बीयर और नगदी चुराई गई थी और 8 नवंबर को बिण में मनोज नेगी की शराब की दुकान से बीयर और नगदी चुराने का मामला सामने आया था।
इस मामले में पुलिस की कई टीमें लगी थी, सुराग लगाकर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने चोरी में अपना हाथ स्वीकार किया है और दोनों ने बताया कि वह एक बड़ी चोरी को अंजाम देकर नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि दोनों का सत्यापन भी नहीं हुआ था। इस पर ऐंचोली निवासी मकान मालिक महेंद्र सिंह धोनी का ₹10000 का चालान किया गया है।