एन आई एन,

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विण खंड की ओर से रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज गुरना में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे युवाओं और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम में कबड्डी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। युवाओं ने अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया।

मुख्य वक्ता संघ के सह विभाग प्रचारक जितेन्द्र जी ने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक शक्ति युवाओं के चरित्र, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण में निहित है। उन्होंने कहा कि युवा आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के साथ अपनी संस्कृति और जड़ों से भी जुड़े रहें। सेवा, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा के माध्यम से युवा समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बन सकते हैं।

कार्यक्रम में जिला कार्यवाह राजेन्द्र जी, खंड कार्यवाह प्रकाश जी, नगर खंड प्रचारक यशपाल जी, जिला गौसेवा प्रमुख नंदकिशोर जी, खंड विद्यार्थी प्रमुख दीपक जी, जिला विद्यार्थी प्रमुख संदीप जी सहित संघ के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp