एन आई एन,
पिथौरागढ़। पौराणिक रात्रि मेले के भव्य आयोजन को लेकर सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बेरीनाग में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और उपस्थित लोगों ने अपने सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष हेमवंती पंत ने की।
इस दौरान नाग मंदिर बेरीनाग के अध्यक्ष ललित पंत, सेवानिवृत्त अनुसचिव एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करम राम, गंगा सिंह सामंत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक गोविंद खाती, भूपेश पंत, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, वरिष्ठ पत्रकार जीवन धानिक, गोविंद भंडारी, कैलाश चन्याल, राजीव शर्मा, मोती सिंह धानिक, भाजपा नगर सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन मेला संयोजक इंद्र धानिक ने किया।