एन आई एन,

चम्पावत। नाबार्ड के सहयोग से उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में हिट पहाड़ जन-जागरूकता समिति, पिथौरागढ़ ने गुरुवार को चम्पावत बाजार में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता, सरकारी वित्तीय योजनाओं और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया।

कलाकारों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जन धन योजना और अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ओटीपी, एटीएम पिन और बैंकिंग पासवर्ड साझा न करने की अपील की।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक पवन कनवाल सहित बैंक अधिकारी मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक में अंकित पाण्डेय, साक्षी तिवारी, उदय राज, अंजली बिष्ट, रोहित और मुकेश ने प्रस्तुति दी।







Share on Facebook Share on WhatsApp