एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले में आदि कैलाश यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी तिलक शर्मा पुत्र मनोज शर्मा की सांस लेने में परेशानी के चलते मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ यात्रा पर आए थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुंजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
इसके बाद शव धारचूला लाया गया और राजकीय चिकित्सालय में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।