एन आई एन,
पिथौरागढ़। साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के तहत धारचूला पुलिस ने तवाघाट क्षेत्र में आम जनता और आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे यात्रियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए ठगी, ओटीपी साझा करने, फर्जी लिंक और एपीके फाइलों से होने वाले साइबर अपराधों की जानकारी दी।
पुलिस ने लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी के साथ ओटीपी साझा न करने और अज्ञात स्रोतों से मोबाइल एप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल इसकी सूचना देने की अपील की।