एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के भाटकोट तिराहे पर गुरुवार रात्रि 8:00 बजे एक कैंटर अनियंत्रित हो गया। उसने दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यापारी और एक नेपाली मजदूर शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार बैंक रोड से सिल्थाम की ओर आ रहे लोडेड आनियंत्रित कैंटर ने नेपाली मजदूर गोपाल उम्र 40 वर्ष निवासी भाटकोट मूल निवासी पुरचूड़ी बैतड़ी नेपाल को टक्कर मार दी।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे व्यापारी महेश शर्मा भी कैंटर की चपेट में आ गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया। डा. सीएम चनकन्याल ने बताया कि नेपाली मजदूर की हालत गंभीर है। काफी ब्लड लॉस हो चुका है और पल्स नहीं आ रही है। व्यापारी महेश शर्मा के हाथ में चोट है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में लेकर कैंटर को कब्जे में लिया है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ एकत्र हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गोपाल और उसकी पत्नी मुन्नी ने सिल्थाम से मीट लिया और पत्नी को चले गई गोपाल को अनियंत्रित कैंटर ने टक्कर मार दिया।