एन आई एन,
पिथौरागढ़। बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष हिमांशु गढ़कोटी ने सफाई व्यवस्था को लेकर अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। आज उन्होंने दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी है आपके हाथों में नहीं इसलिए कूड़ा सिर्फ कूड़ेदान में ही डालें जैसे पोस्टर पिथौरागढ़ चंपावत लोहाघाट के बाजार में लगाए।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि कूड़ा निर्धारित स्थलों में ही डाला जाए। उन्होंने नगरों में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने की सूचना नगर निगम को दी है।