एन आई एन,
पिथौरागढ़। रविवार को पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी रहा। धारचूला में उप निरीक्षक योगेश कुमार ने खुशाल सिंह उर्फ डॉन को आईपीएल में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया। उससे 5500 नगद और सट्टा सामग्री बरामद की गई।
इसके अलावा थल थाना क्षेत्र में नवीन चंद्र टम्टा, जौलजीबी पुलिस ने यामीन, रोशन कुमार, विनोद कोठारी को बेरीनाग पुलिस ने दिनेश चंद्र भट्ट, हिमांशु बोरा, नरेंद्र सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। गंगोलीहाट में होटल संचालक हीरा सिंह को अवैध रूप से शराब परोसते हुए पकड़ा गया। अस्कोट क्षेत्र के अंतर्गत मोहन राम को तीन लीटर और गोपाल राम को तीन लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।