एन आई एन,

पिथौरागढ़। नये शिक्षा सत्र के पहले दिन उर्दू मीडियम स्कूल में आज नि:शुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पार्षद सुशील खत्री ने विद्यार्थियों को किताबों का वितरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में अध्ययन के अपने बाल्यकाल के अनुभव साझा किये और कहा कि विद्यालय से पड़े तमाम विद्यार्थी आज तमाम बड़े पदों पर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक उर्मिला पोखरिया ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में निर्मला पंत, ज्योति फर्त्याल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा पाटनी, भोजन माता पुष्पा पांडे, रेनू भंडारी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp