एन आई एन
पिथौरागढ़। नगर के सोर वैली स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तेजस सेठी और गौरव जोशी के बीच खेला गया। मुकाबले में गौरव जोशी विजयी रहे।
प्रधानाचार्य मंजू रजवार ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में मानसिक विकास और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करते हैं। विद्यालय में समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।