एन आई एन,

पिथौरागढ़। बेरीनाग निवासी दीपक कुमार ने 15 से 20 मार्च 2026 तक भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीपक कुमार इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पिथौरागढ़ जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

उन्होंने वर्ष 2024 में जूनियर स्टेट, 2024 में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी, 2025 में सीनियर स्टेट तथा 2026 में यूथ स्टेट प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ाया है। दीपक की इस उपलब्धि पर स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख सुनीता चन्याल, जिला क्रीड़ा अधिकारी  अनूप बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार तथा नगर पालिका अध्यक्ष हेमवती पंत ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।



Share on Facebook Share on WhatsApp