एन आई एन

पिथौरागढ़ ज़िले के मजिरकांडा गांव में आज शहीद शौर्य चक्र विजेता नायक उर्बादत्त भट्ट की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गांव के दो शहीदों के नाम पर बने शहीद द्वार का उद्घाटन किया गया। शहीद उर्वादत्त भट्ट और शहीद पुष्कर दत्त भट्ट द्वार का भव्य शुभारंभ हुआ।

द्वार का शुभारंभ शहीद उर्बादत्त की वीरांगना मंजू भट्ट, शहीद पुष्कर दत्त भट्ट की वीरांगना माधुवी देवी ने पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर नायक सूबेदार यामीन खान के नेतृत्व में शहीदों को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। शहीद उर्बादत्त ने ऑपरेशन रक्षक के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी शहादत दी थी। उनकी वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp