25-Feb-2026

एन आई एन 

पिथौरागढ़ जिले के 66वें स्थापना दिवस पर आज पहली मंजिल इंस्टिट्यूट द्वारा अनुभवोत्सव सीजन 3 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिला स्तरीय मॉक टेस्ट रहा, जिसमें सैकड़ो युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। युवाओ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आयोजन में चार चांद लगाए।

मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई, डॉक्टर गुरुकुलानंद कच्चाहारी, वरिष्ठ समाज सेवी पद्मादत्त पंत, सुरेश जोशी, प्रवीण सिंह रावल, महेश मखौलिया आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी और अन्य अतिथियों ने मंजिल इंस्टिट्यूट के इस प्रयास की सराहना की। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही देव सिंह मैदान में खिलाड़ियों ने केक काटकर जिले का स्थापना दिवस मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंंठी, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp