एन आई एन

पिथौरागढ़। जिले के विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण में संरक्षित 9 माह की बालिका को परिवार मिल गया है। बंगाल के एक पात्र दंपति ने बालिका को गोद लेने के लिए आवेदन किया था।

तमाम जांच प्रक्रियाओं के बाद आज जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने दत्तक ग्रहण संबंधी प्रकरण पर अंतिम आदेश पारित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक निराश्रित बालक एवं बालिका को सुरक्षित स्नेहपूर्ण और स्थाई परिवार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



Share on Facebook Share on WhatsApp