एन आई एन

पिथौरागढ़ । सीमांत तहसील मुनस्यारी में प्रस्तावित 220 केवी विद्युत उपसंस्थान निर्माण के लिए पशुपालन विभाग की भूमि हस्तांतरित किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है।

मल्ला जोहार विकास समिति ने इस कदम को क्षेत्र के भेड़ पालक, पशुपालकों के अस्तित्व पर प्रहार बताते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर हस्तक्षेप की मांग की है। मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्री राम सिंह धर्मशक्तू ने कहा है कि इस भूमि पर उप संस्थान नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp