एन आई एन

पिथौरागढ़। डॉ भीमराव अंबेडकर संयुक्त संयोजन समिति का रविवार को पुनर्गठन किया गया। अंबेडकर पार्क में आयोजित बैठक में गोपाल राम सिरोला को अध्यक्ष, महेश मुरारी को महासचिव, कैलाश नाथ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूरनलाल एवं किशोर ह्यूमन को उपाध्यक्ष, उमा रानी मुरारी को महिला उपाध्यक्ष, डीआर लोहिया को सचिव, योगेश कुमार लोहिया को संगठन सचिव , जितेंद्र प्रसाद आर्य को कोषाध्यक्ष, सूरज कुमार को संयुक्त सचिव, पंकज कुमार कोहली को प्रचार सचिव, रेखा रानी को संगठन सचिव चुना गया।

अर्जुन धोनी को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल राम सिरोला ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य रूप में मनाने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp