एन आई एन

पिथौरागढ़ ज़िले के राईआगर कस्बे में सेरा घाट मार्ग में एक ग्रामीण पूरन सिंह सड़क किनारे लघुशंका कर रहा था।

इसी दौरान उसका संतुलन गड़बड़ा गया, जिससे वह 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने रस्सियों की मदद से खाई में उतरकर घायल को बाहर निकाला। युवक को बेरीनाग अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। स्थानीय व्यापारियों ने 112 हाईवे पेट्रोलिंग टीम की सराहना की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp