17-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी के एस रावत के नेतृत्व में थाना पुलिस डॉग स्क्वाड की टीम ने जिला न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

न्यायालय परिसर में कोई भी संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी के एस रावत ने बताया कि न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp