05-Feb-2026

एन आई एन

 

पिथौरागढ़ । उत्तराखंड की लोक संस्कृति जागर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली महिला जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट के जीवन और संघर्ष को युवा पीढ़ी शोध के माध्यम से सहेज रही है। युवा कलाकार पीयूष धामी ने उनके जीवन पर विस्तृत लघु स्रोत तैयार कर आज उन्हें भेंट किया। उन्होंने बताया कि शोध का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की इस लोक परंपरा को आने वाली पीढ़ी के लिए दस्तावेज के रूप में सुरक्षित करना है। 

पद्मश्री बसंती बिष्ट ने पीयूष के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवा जब अपनी जड़ों और लोक कलाओं पर शोध करती है तभी हमारी संस्कृति जीवित रहती है उन्होंने पीयूष के कार्य की प्रशंसा की। इस कार्य के लिए पीयूष को तमाम लोगों ने बधाई दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp