एन आई एन
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ की मूनाकोट इकाई का अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्टी शुक्रवार को बालिका इंटर कॉलेज मूनाकोट में संपन्न हुई। पहले सत्र में शिक्षा के उन्नयन को लेकर चर्चा की गई। दूसरे सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजेंद्र प्रसाद पांडे को अध्यक्ष, संजीव कुमार को उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश खर्कवाल को मंत्री, रेखा चौहान को महिला उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह रावल और बीना जोशी को संयुक्त मंत्री, कैलाश चंद को संगठन मंत्री, ललित मोहन जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया। उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों और सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
