एन आई एन
पिथौरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जौलजीबी में 12 गांवों की महिलाओं और पुरुषों ने गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में मजदूरी की स्थिति, एकल महिला और महिला मजदूर, जलवायु परिवर्तन, मजदूर संगठन, मनरेगा योजना और श्रम विभाग को लेकर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम अर्पण संस्था द्वारा एक्शन एड के सहयोग से आयोजित किया गया। गोष्ठी में महिला अधिकार संगठन, महिला किसान संगठन, मजदूर संगठन के कमान सिंह, तारा सिंह, हंसा देवी, संतोषी देवी, नंदन सिंह, ललित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नीतू पोखरिया आदि ने भाग लिया।

error: Content is protected !!