एन आई एन
पिथौरागढ़। थल क्षेत्र के नायल गांव की बेटी सिमरन कार्की ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के लोग गदगद हैं। सिमरन ने कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा जनरल बी जोशी सैनिक स्कूल से पूरी की। सिमरन ने हाई स्कूल में 94.6 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किये। सिमरन की उपलब्धि पर उनके चाचा विनोद सिंह कार्की, दीपक सिंह कार्की, सतीश जोशी, दिनेश आर्य, केसर सिंह मेहरा, लक्ष्मण सिंह कार्की, बंशीधर जोशी आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!