
एन आई एन
पिथौरागढ़ ज़िले के डीडीहाट क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी पारिवारिक कारणों के चलते माता-पिता से नाराज होकर घर से चली गई थी। थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के एक स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ता दीपा भट्ट के सहयोग से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी को काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है। परिजनों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार जताया है।