एन आई एन
पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन 297 वें दिन भी जारी रहा। इस अनूठे आंदोलन में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अगुवाई में कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। लखनऊ से आए पर्यटकों ने भी कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया और पौधारोपण मुहिम की सराहना की।
