एन आई एन
पिथौरागढ़ । वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान जारी है। शुक्रवार को बेरीनाग के थाना अध्यक्ष महेश चंद्र जोशी ने राजेंद्र सिंह मेहता निवासी बेरीनाग को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र के खिलाफ न्यायालय में चेक बाउंस का मामला चल रहा है। बार-बार सम्मन भेजे जाने के बावजूद वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ। जिस पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

error: Content is protected !!