एन आई एन
पिथौरागढ़। प्राथमिक विद्यालय बिण में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे पूर्व प्रधानाध्यापक गिरधर सिंह बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी गणेश सिंह ज्याला, उप शिक्षा अधिकारी पुष्पराज भट्ट, प्रधानाध्यापक महेंद्र डसीला, किशन धामी आदि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान ही विद्यालय का परीक्षा फल भी घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवल पंत और ममता बिष्ट ने किया।

error: Content is protected !!