एन आई एन
पिथौरागढ़। रमज़ान माह की 29 तारीख को जामा मस्जिद में ख़त्मे कलाम पाक का आयोजन हुआ। पेश इमाम तौफीक रजा कादरी, हाफिज सज्जाद कादरी ने कुरान सुनाया। इस दौरान नवनियुक्त मुतवल्ली सरफराज अहमद का वजीर अहमद ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। एतकाफ में बैठे लोगों को भी मस्जिद कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को अलविदा की नमाज भी अदा की गई। भीड़ अधिक होने के कारण नमाज दो शिफ्ट में पढ़ी गई। मस्जिद कमेटी ने विधायक मयूख महर द्वारा मस्जिद के लिए धनराशि उपलब्ध कराने और मस्जिद में पुताई के लिए मदद देने के लिए मेयर कल्पना देवलाल का आभार जताया।

error: Content is protected !!