एन आई एन
पिथौरागढ़। दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी की माता पार्वती देवी का आज निधन हो गया है, वह 75 वर्ष की थी। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, इंद्र सिंह लुंठी, राकेश देवलाल, मेयर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा सहित तमाम लोगों ने गहरा दु:ख जताया है। उनकी अंतिम यात्रा उनके गांव कनारी से अपराह्न 1:45 बजे शुरू होगी। रामेश्वर घाट में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

error: Content is protected !!