
एन आई एन
पिथौरागढ़। मुंसियारी के होनहार छात्र आयुष बिष्ट जेईई मेंस परीक्षा में सफल रहे हैं। उन्होंने 98.01 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर से ली। 12वीं की परीक्षा में प्रदेश वरीयता सूची में 19 वें स्थान पर रहे थे। हाई स्कूल परीक्षा में उन्होंने वरीयता सूची में 11वां स्थान प्राप्त किया था। साई पोलू गांव के रहने वाले आयुष के पिता इलक्ट्रीशियन और माता गृहणी है विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र शर्मा, प्रबंध समिति के राजभट्ट, विद्यालय के संस्थापक सदस्य गोकर्ण सिंह मर्तोलिया, अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, सह प्रबंधक कविंद बृजवाल, कोषाध्यक्ष मनोज सयाना, जोहर क्लब अध्यक्ष केदार मर्तोलिया, जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।