एन आई एन
पिथौरागढ़। पीस एंड फ्रेंडशिप राइड के तहत साइकिल यात्रा पर निकले सविता महतो और शुभम चंद पार्की का भारत नेपाल सीमा पर बसे झूलाघाट पहुंचने पर एसएसबी की 55 में वाहिनी के जवानों में झूला पुल पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। दोनों यात्रियों ने अपनी साइकिल यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि शांति, भाईचारे, पर्यावरण और स्वास्थ्य संदेश को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। सोमवार को दोनों यात्रियों ने नेपाल में प्रवेश किया। नेपाल पहुंचने पर सेना व पुलिस जवानों ने यात्रियों का स्वागत किया।

error: Content is protected !!