एन आई एन
पिथौरागढ़। पुलिस आरक्षी भर्ती की नाप जोख प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज पुलिस लाइन में 350 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि प्रदेश में 2000 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। पांच मार्च तक शारीरिक माप जोख की प्रक्रिया चलेगी। प्रतिदिन 500 युवाओं की नाप जोख का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद लिखित परीक्षा की तिथि आयोग द्वारा निर्धारित की जाएगी।
