एन आई एन
पिथौरागढ़। पहाड़ के लोगों को लेकर अपशब्दों का उपयोग किए जाने से नाराज कांग्रेस ने आज संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी ने कहा कि भाजपा पूरे देश को धर्म के नाम पर बांट रही है अब पहाड़ और मैदान के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल जल्द इस्तीफा नहीं देते तो पूरे राज्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक बोरा, दीपक लुंठी, गीत पहरा, मनोज ओझा, शंकर राम, चंचल बोरा सहित तमाम लोग शामिल रहे।
