एन आई एन
पिथौरागढ़। राजकीय पशु चिकित्सालय डीडीहाट ने शनिवार को अजेडा गांव में ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल ने किया। गोवंश पशुओं की श्रेणी में भागीरथी देवी और मंजू देवी के पशु प्रथम, महिवंशीय पशुओं की श्रेणी में ध्यान सिंह और जसवंत सिंह बकरी वर्ग में कौशल और होशियार राम के पशु अव्वल रहे। बकरा वर्ग में जानकी देवी के बकरे को पहला स्थान प्राप्त हुआ। सरोज देवी के बकरे को सर्वश्रेष्ठ पशु का पुरस्कार दिया गया। पशु प्रदर्शनी डॉक्टर कार्तिकेय पांगती, डॉक्टर बिपाशा तिवारी, पशुधन प्रसार अधिकारी संजीव कुमार, कमल पंत मनोज कुमार की देखरेख में कराई गई।

error: Content is protected !!