एन आई एन
पिथौरागढ़। 38 वे राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता के चौथे दिन पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला मध्य प्रदेश के अनुराग कुमार और असम के गौरव मजूमदार के बीच हुआ जिसमें गौरव विजई रहे। महिला वर्ग के पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश की कुसुम ने तमिलनाडु की एस दीपा को पराजित किया। हरियाणा के विकास और पंजाब के जशनदीप के बीच हुए मुकाबले में विकास विजयी रहे चंडीगढ़ के रितिका ने दिल्ली की नीलम को हराया। मणिपुर की शागोलसेम ने नालंदा की नीलजाया इग्मो को पराजित किया। मध्य प्रदेश के हिमांशु श्रीवास्तव ने जम्मू कश्मीर के राहुल कुमार को पराजित किया पंजाब के विशाल कुमार ने पांडिचेरी के एम उदय प्रकाश को शिकस्त दी। महाराष्ट्र के हरिवंश तिवारी ने उत्तराखंड के हर्षवर्धन जोशी को पराजित किया। राजस्थान की संगीता खोखर ने गुजरात की मीनाक्षी को हराया तेलंगाना के कोंडा पवन कल्याण और गुजरात के फैसल शेख के बीच में मुकाबले में फैसल शेख विजई रहे। सर्विसेज के हितेश गुलिया ने अरुणाचल प्रदेश के कलिंग बेनिया को हराया। दादर नगर हवेली के संतोष बराली ने उड़ीसा के आलोक कुमार को पंजाब की सिमरनजीत कौर ने कर्नाटक की योग श्री को पराजित किया। महाराष्ट्र की विधि राकेश ने कर्नाटक की राधिका एच आर को हराया ।वहीं राजस्थान के तरुण शर्मा ने मध्य प्रदेश के अमन सिंह बिष्ट को पराजित किया चंडीगढ़ की प्रांशु राठौर ने झारखंड की निशा कुमारी को पराजित किया। केरल के मोहसिन मोहम्मद ने बिहार के मुरली कुमार को शिकस्त दी मुकाबला देखने के लिए जिला अधिकारी विनोद गोस्वामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।