एन आई एन
पिथौरागढ़। निराश्रित पशुओं के कल्याण के लिए पशु कल्याण माह एक फरवरी को शुरू हो गया। जिला अधिकारी विनोद गोस्वामी मुख्य विकास अधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कलेक्ट्रेट से जागरूकता वाहन को रवाना किया। डॉक्टर लाल सिंह सामन्त ने बताया कि निराश्रित पशुओं के प्रति दया भाव रखने के लिए जन जागरूकता जगाने के उद्देश्य से इस माह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी तक निराश्रित श्वानों को रेबीज के टीके भी लगाए जाएंगे।