एन आई एन
पिथौरागढ़। पुलिस ने शनिवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपी अवधेश गुप्ता के खिलाफ चेक बाउंस होने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दूसरा व्यक्ति प्रदीप बोरा पर एमबी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुए थे। उपनिरीक्षक कमलेश जोशी और अपर उप निरीक्षक वेदपाल सिंह की अगुवाई में दोनों को गिरफ्तार किया गया।