एन आई एन

पिथौरागढ़। एसोसिएशन आफ प्राइवेट स्कूल्स का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। संरक्षक डीपी जोशी, अध्यक्ष पूरन चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष रमेश जोशी, सरिता खर्कवाल, सचिव प्रकाश पांडे, संयुक्त सचिव आशीष कुमार सिंह, रेखा पांडे कोषाध्यक्ष, हर्षित जोशी ने शपथ ली और निजी विद्यालयों के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष रुद्राक्ष जोशी, डॉ. उमा पाठक डॉ. अशोक कुमार पंत, स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी एवं बाल संरक्षण समिति की लक्ष्मी भट्ट मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन विप्लव भट्ट ने किया।

error: Content is protected !!