न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिले की प्रियंका दिगारी को क्लाइमेट चैंपियन ऑफ यंग इंडिया का खिताब मिला है। उन्हें 1200 से अधिक प्रतिघागियों में से चुना गया। देशभर में 30 जलवायु चैंपियन चुने गए हैं। प्रियंका अब यूनिसेफ और ब्रिंग बैक ग्रीन फाउंडेशन परियोजना का नेतृत्व करेंगी। प्रियंका ने बताया कि इसका उद्देश्य वनाग्नि को कम करना और वायुमंडलीय गुणवत्ता में सुधार लाना है। प्रियंका को इसके लिए फैलोशिप दी जाएगी। वह लंबे समय से जलवायु के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्हें यह सम्मान मिलने पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!