एन आई एन

पिथौरागढ़। नगर में महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव दिवस पर आज महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के वाल्मीकि पार्क से शुरू हुई नगर के सभी मार्गों से घूमने के बाद शोभा यात्रा वापस वाल्मीकि पार्क पहुंची, जहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन को संपन्न कराने में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दर्शन लाल, राजू वाल्मीकि, रजत, कुणाल सिंह, टिंकू, मुकेश कुमार आदि ने सहयोग दिया। पार्क में देर रात जागरण का आयोजन होगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह ने शोभायात्रा को रवाना किया।

error: Content is protected !!