न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिले में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को जाजरदेवल के थाना अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे ने देवकटिया गांव में खेत में बैठकर जुआ खेल रहे दो लोगों को दबोस लिया दोनों से एक 1.11 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई। जुआ खेलते पकड़े गए सुरेश प्रसाद और प्रदीप राम के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गंगोलीहाट के थाना प्रभारी हीरा सिंह डांगी ने चौनाला स्थित एक दुकान में जुआ खेल रहे दीपक सिंह विक्रम सिंह गोपाल सिंह अर्जुन सिंह श्याम सिंह राजेंद्र सिंह उम्मेद सिंह तुला सिंह को गिरफ्तार किया मौके से 41500 की नगदी बरामद की गई।

error: Content is protected !!