न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिले के कनालीछीना विकासखंड के डूंगरी गांव निवासी हिमांशु बिष्ट का चयन रणजी क्रिकेट ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की टीम में हो गया है। हिमांशु दाएं हाथ के लेग स्पिनर है और मध्य क्रम की बल्लेबाजी करते हैं। हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता उमेश सिंह को दिया है। उनके चयन पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी की अगुवाई में आज उनका चयन होने पर मिष्ठान वितरित किया गया। उनके चयन होने पर कई लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!