न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। बेस चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने ठोस पहल शुरू कर दी है। रविवार को बेस चिकित्सालय का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से समस्त जानकारियां मांगी थी।मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार और आर्किटेक्ट विशाल बिंद्रा ने जिलाधिकारी को पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से पूरी जानकारी देते हुए बताया कि बेस चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, वर्तमान में ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर संचालन के लिए आंतरिक कार्य चल रहे हैं। जिलाधिकारी ने दोनों को निर्देश दिए की ओपीडी और इमरजेंसी बेड व्यवस्था के ब्लॉक हर हाल में 15 नवंबर तक पूर्ण कर लिए जाए। कार्य पूरा करते ही इन्हें संबंधित को हैंडोवर किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप बेस चिकित्सालय में ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर संचालन के साथ ही हाउस पेशेंट को रखने के साथ गंभीर मरीज को सीधे भर्ती करने का कार्य जल्द से जल्द कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की जनता को दिवाली के बाद बेश अस्पताल का तौहफा दिया जाएगा।

error: Content is protected !!