न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। आर्मी सप्लाई कोर में तैनात सिपाही रोहित सिंह का पार्थिव शरीर रविवार की रात उनके निवास लिन्ठयुड़ा पहुंचा। सोमवार को सेना की गोरखा रेजीमेंट पूर्व सैनिक संगठन सहित तमाम लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किये। स्थानीय रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनके अंत्येष्टि की गई। उनकी अंतिम यात्रा में तमाम लोग मौजूद रहे। झांसी में रोहित सिंह की तबीयत अचानक गड़बड़ा जाने से उनका निधन हो गया था। जवान के निधन पर तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है।

error: Content is protected !!