न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नए जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने देर सांय कार्यभार ग्रहण कर लिया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अपर जिला अधिकारी डॉ. शिव कुमार बर्नवाल ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों और कर्मचारी से परिचय लेने के बाद जिलाधिकारी ने कोषागार पहुंचकर अभिलेखों का निरीक्षण किया और कोषागार का कार्यभार भी ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी लक्ष्मण सिंह टोलिया, उप जिलाधिकारी खुशबू पांडे, तहसीलदार विजय गोस्वामी, जिला आपदा अधिकारी भूपेंद्र सिंह के अलावा तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। उसके बाद जिलाधिकारी कैंप कार्यालय गए।

error: Content is protected !!